भारत भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित एवं दिल्ली एनसीवीटी एवं क्यूसीआई से मान्यता प्राप्त भारत भारती आईटीआई जिले की प्रमुख ITI में से एक है, जिसमे 3 ट्रेड इलेक्ट्रीशियन ,फिटर और कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) । अपनी स्थापना से लेकर आज तक इस संस्था में अध्ययनरत करने वाले छात्रों ने जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है इस वर्ष 2020- 21 के आईटीआई के तीनो ट्रेड इलेक्ट्रीशियन ,फीटर और कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर )प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का अंतिम परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा भारत भारती आईटीआई जिले में अपना स्थान बना रही है यहां से उत्तीर्ण छात्र तकनीकी रूप से सक्षम है और अच्छी जगह है अप्रेटेशिप का कार्य कर रहे हैं भविष्य में हम कुछ कंपनियों के साथ टाईअप करेंगे और यहां से उत्तीर्ण छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट की व्यवस्था करेंगे जिससे छात्रों को तुरंत रोजगार मिल सके साथ ही भारत भारती आईटीआई द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी ज्ञान का अधिक जानकारी प्राप्त हो इसके लिए समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है जिसमें मुख्य रुप से 132 /133/220 केवी सब स्टेशन बेतूल,खड़ला, सारणी पावर हाउस सारणी , श्रीजी शुगर मिल सुहागपुर ,मरामझीरी सब स्टेशन बेतूल है।
साथ ही वन संचार का भी आयोजन समय-समय पर किया जाता है । गौरव की बात है कि इस वर्ष भारत भारती के इलेक्ट्रीशियन ,फिटर और कोपा ट्रेड के 8 छात्रों का अप्रेटेशिप के लिए चयन हुआ जिसमें MPPGCL सारनी ,NCL सिंगरौली और ट्राइडेंट बुधनी एवं आईसर पीतमपुर इंदौर में चयन हुआ साथ ही दो और छात्रों का चयन सोलर सिस्टम इंस्टालेशन अहमदाबाद गुजरात में हुआ।